Posts

मेरी मोहब्बत

Image
तेरे अहसास से मोहब्बत है हमें, तेरे अल्फाज से मोहब्बत है हमें !! तू रहे पास या दूर रहे , तेरी हर बात से मोहब्बत है हमें !! तेरी मासूम सी हँसी से मोहब्बत है, तेरी हर छोटी-बड़ी खुशी से मोहब्बत है हमें !! हम लड़-झगड़ कर तुझसे कुछ नहीं माँगते, जो तू प्यार से दे बस उसी से  मोहब्बत है हमें !! तेरी आँखों से मोहब्बत है,तेरी  बातों से मोहब्बत है, जो तेरी याद में गुजरी उन रातों से मोहब्बत है हमें !! मोहब्बत है तेरी नादानियों,तेरी चालाकियों से मोहब्बत है हमें !! न दुनिया से है, न खुद से है, वो तुझसे है, बस तुझसे है !! आखिरी साँस तक बस तुझसे मोहब्बत है हमें !! हाँ तुझसे,बस तुझसे मोहब्बत है हमें !! ❤️❤️❤️

💓💓"सिर्फ तुम" 💓💓

Image
आँचल को लहरा के मेरे महबूब का चलना !! मानो हवाओं का नित नए रंग बदलना !! वो तुम्हारा पलकें झुका के देखने का अंदाज !! मानो दिल पर हजारों बिजलियाँ एक साथ गिरना !!  चेहरे पर वो तुम्हारा लटों को गिराना !! बिन कुछ कहे, सब कुछ कह जाना !! गुलाबी होठों पर शरारती सी मुस्कुराहट !! मानो आसमां में चाँद का निकलना !! हिरनी सी आंखों पर काजल का पहरा !! छिपा हो इनमें जैसे कोई राज गहरा !! तुम्हारे कोमल पैरों का जमीं पर चलना !! मानो बंजर जमीं पर बारिश का गिरना !! वो तुम्हारा शर्मा के देखने का अंदाज !! मानो आसमाँ में इन्द्रधनुष का निकलना !! क्या-क्या लिखूँ तुम्हारी तारीफ में मेरे सनम !! हुस्न भी तुम हो और मोहब्बत भी तुम !!

अंतिम आश..😢😢

Image
न टूटे कभी जो किसी शोर से ऐसी नींद में सो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपने में खो जाऊँ !! न अपना हो,न हो बेगाना,सबसे दूर मैं हो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !! न रुला सके,न जगा सके कोई मुझको,कुछ ऐसा अब मैं हो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !! न दिखे कोई चेहरा, न आवाज सुनाई दे,ऐसा बेखबर मैं हो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !! न मोह रहे मुझे अपनों का,ऐसा निर्मोही हो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !! न टीस उठे,न दर्द उठे, ऐसा बेदर्दी हो जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !! एक अंतिम आश है ये मेरी,कि सबको खुशी मैं कर जाऊँ !! दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मौत के सपनों में खो जाऊँ !!

मेरी मासूम मोहब्बत

Image
आयी जब वो जिंदगी में तो लगा कि वो ही इनायत थी मेरी !! बस वो हर पल मेरे साथ रहे, इतनी सी चाहत थी मेरी !! कभी-कभी सोचता हूँ, कितनी मासूम सी मोहब्बत थी मेरी !! वो उससे हजारों बातें करना,वो हर पल उसका इंतजार करना !! हर दिन की यही आदत थी मेरी !! कभी कभी सोचता हूँ,कितनी मासूम सी मोहब्बत थी मेरी !! उसके ही सपने दिन-रात देखना,उसके ख्यालों में हर पल गुजारना !! लगता था कि वही अब इबादत थी मेरी !! कभी-कभी सोचता हूँ,कितनी मासूम सी मोहब्बत थी मेरी !! मालूम न था वो यूँ बदल जाएगी,साथ चलने का वादा कर इतना आगे निकल जाएगी !! उसकी राह के काँटों को अपने सीने पर सजाना,बस इतनी सी चाहत थी मेरी !! कभी-कभी सोचता हूँ कितनी मासूम सी मोहब्बत थी मेरी !! #Navdeep_writes

मैं उसे याद नहीं करता

Image
आज-कल हर पल मैं उससे बात नहीं करता !! उसे लगता है कि मैं उसे याद नहीं करता !! उसकी यादों में मेरा हर पल है गुजरता !! और उसे लगता है कि मैं उसे याद नहीं करता !! हाँ अब पहले की तरह हर पल मैसेज नहीं करता हूँ !! न पहले की तरह हर बात शेयर करता हूँ !! पर क्या इसमें सिर्फ मेरी खता है ?? मैं भी इंसान हूँ, दर्द महसूस करता हूँ !! उसकी यादों के दिये दर्द से पल-पल हूँ मरता !! और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !! अब हमारी मंजिलें अलग सी लगने लगी हैं !! मुझसे नींद का बहाना कर,वो रातों में जगने लगी है !! हाँ देखता हूँ उसको किसी के इन्तजार में पल-पल !! पर आज भी उसके एक मैसेज का इन्तजार हूँ करता !! और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !! कसम-ए-मोहब्बत खाई है मैंने,मरते दम तक निभाऊंगा !! बेशक तुम भूल जाना मुझको,मैं तुम्हें न भूल पाउँगा !! उसकी यादों के भँवर में हर रोज हूँ उठता-गिरता !! और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !! हाँ उसे लगता है मैं उसे प्यार नहीं करता !! #Navdeep_writes

यूँ तो जिंदगी..😢😢

Image
यूँ तो कहने को मेरे अपने बहुत हैं !! पर साथ चलने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मेरे दोस्त बहुत हैं !! पर रोने पर पूछने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मेरा परिवार बड़ा है !! पर मुसीबत में साथ खड़ा होने को कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मेरे रिश्तेदार बहुत हैं !! पर अपना कहने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मेरे साथी बहुत हैं !! पर साथ देने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मेरे अपने बहुत हैं !! पर अपना समझने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को मुझसे प्यार करने वाले बहुत हैं !! पर सच में प्यार करने वाला कोई नहीं !! यूँ तो कहने को तुम भी मेरे अपने ही थे !! पर सच कहूँ तो तुम एक झूठे सपने ही थे !! काश तुम कुछ कदम और साथ चले होते !! जिस आग में रात-दिन मैं जलता हूँ,थोड़ा सा ही सही उस आग में जले होते !! तब जान पाते मेरे दर्द,मेरे अकेलेपन को !! अभी तक तो तुमने देखा था सिर्फ मेरे पागलपन को !!

हम लड़के...😢😢

Image
।एक लड़के के कुछ अल्फाज। पैदा होते ही घर में खुसी का माहौल होता है । हर इंसान की आँखों में खुसी का आंशू होता है । माँ की आँखों में प्यार और पिता की आँखों में सपना होता है। हर कोई हमें अपना अपना कहता है। हम लड़के हे साहेब मेरे सीने में भी दर्द होता है । जब बड़े हो जाते हे तो पढ़ाई का झमेला होता हे। तरह तरह के पिता हमे सपने दिखाता है। सपने पूरे हुए तो ठीक वरना पल पल पे कोसा जाता है। हम लड़के हे साहेब हमारे सीने में भी दर्द होता है । जिंदगी आगे बढ़ती है और दुखो का आना होता है । पता नही माता पिता का प्यार कहा खो जाता है । इसी बीच एहसास होता है कि बचपन का प्यार धोखा और जवानी में मतलब परोसा जाता है। हम लड़के हे साहेब हमारे सीने में भी दर्द होता है। शादी करवा दो हर कोई सुधर जाता है। हम सोचने पर मजबूर हो जाते हे जब किसी की जुबा पे ये लब्ज आता हैं। हम बिगड़े ही कब थे जो इतना बड़ा इलाज बताया जाता है। पता ही नही चलता कब अपनों की नजरों में गिर जाते हे और हमे नीचा दिखाया जाता है हम लड़के हे साहेब हमारेरे सीने में भी दर्द होता हे। सादी के बाद एक नया माहौल सामने आता है। हर कोई हमे बच्चों की तरह सिख...

बेवफा यार...☺️☺️

Image
सो कर गैर की बाहों में,वो इतना इठला रही है !! कोई उसको बताओ,उससे बेवफाई की बू आ रही है !! बन गई वो गैर की,गैर उसका हो गया !! कोई उसको बताओ,मेरी जान जा रही है !! मानाकि अब मैं उसका कुछ भी नहीं रहा !! पर वो आज भी मुझे अपने सी लगती है !! जो देखे थे मिल कर हमने साथ में !! उस हसीन सपने सी लगती है !! कल तक जो मेरी थी, आज किसी और की हो गई !! कभी भीगी थी मेरे प्यार की बारिश में,आज बेवफाई में सराबोर सी हो गई !! चली गई मुझे छोड़ कर,तू रकीब की खातिर !! तेरे खातिर मेरी जिंदगी चाँद को तकने वाले चकोर सी हो गई !! पा कर साथ रकीब का वो यूँ मुस्कुरा रही है !! मानो कोई शय मेरे दिल पर छुरियाँ चला रही है !! सो कर साथ रकीब के तू जो इतना मुस्कुरा रही है !! देख जरा खुद को तुझसे बेवफाई की बू आ रही है !!

वो लड़का है..😢😢

Image
अभी तक तो खुश था,आज चैन से सो नहीं सकता !! उसको प्यार भी पाना है,घरवालों की भी सुननी है !! शायद इस कहा-सुनी में उसका प्यार पूरा हो नहीं सकता !! पर वो लड़का है साहब,वो खुल के रो नहीं सकता !! पहले वो दिन चढ़ने तक सोता था !! आज सुबह होने से पहले जाग जाता है !! कभी शहर की सड़कों पर दौड़ता है !! कभी गाँव की पगडंडियों पर भाग जाता है !! कभी उसको घर का अच्छा खाना पसन्द नहीं आता था !! आज कल जो मिलता है,चुप-चाप खा लेता है !! उसके भी अरमान है,बहुत कुछ करने को !! पर घर वालों की सोच,अपने अरमां सीने में दबा लेता है !! जो सोया था मखमल के गद्दे पर अब तक !! आज एक चटाई पर सोता है !! जब घर की याद आती है !! सबसे बच के अकेले में रोता है !! पापा को प्यार बहुत करता है !! पर कभी गले नहीं लगा पाता !! सबके लिए प्यार है उसके मन में !! पर कभी किसी को बता नहीं पाता !! घर की चिंताओं में जी भर के सो नहीं सकता !! वो लड़का है साहब,वो खुल के रो नहीं सकता !!

मेरी तरह प्यार..🖤🖤

हर दिन वो बातें मुझसे कई हजार करे !! मैं तो रोज ही करता हूँ, कभी वो भी मेरा इंतेजार करे !! जब तक ऑनलाइन न दिखूँ, मैसेज बार-बार करे !! काश ! वो भी मुझे मेरी तरह प्यार करे !! मुझको देखे वो सपनों में !! कभी गिने मुझे भी अपनों में !!

मेरे पापा..❤️❤️❤️

Image
माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !! जब-जब कदम थके मेरे,मेरे कदमों को संभाला है !! न थके कभी,न रुके कभी हर मुश्किल को हल कर डाला है !! माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !! संघर्ष पथ पर चलते हैं,चलते हैं वे रात दिन !! अपने पाँव के छालों को भी कभी न बताया उन्होंने गिन !! उनके पावन चरणों में ही,मेरा हर उजियाला है !! माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !! मेरी खुशियों की खातिर, खुद की इच्छाओं को मार दिया !! जो कोई न दे सके जग में उतना मुझको प्यार दिया !! उनके आशीर्वाद ने ही,मेरी राह के काँटो को फूल कर डाला है !! माँ ने मुझको जन्म दिया,पर पिता ने मुझको पाला है !! फ़टे कपड़े खुद पहनते हैं,पर मुझे नए दिलवाते हैं !! मेरे फ़टे-पुराने जूतों को खुशी से पहन जाते हैं !! कहे नवदीप पिता श्रेष्ठ जग में,उनसे बढ़कर न कोई मन्दिर-मस्जिद और शिवाला है !! माँ ने मुझको जन्म दिया,पर पिता ने मुझको पाला है ! #संसार_के_हर_पिता_के_संघर्ष_को_समर्पित #Navdeep_writes

क्या कहा ??

Image
क्या कहा सुबह हो गई है ?? अरे अभी तो पूरी रात बाकी है !! अधूरी थी जो सदियों से वो मुलाकात बाकी है !! जो जुबाँ पर आ के भी अनकही रह गई,तेरी मेरी वो अनकही बात बाकी है !! क्या कहा जा रहे तो अपने आशियाँ की ओर ?? अरे आशियाँ तो हमने भी बनाये थे सपनों के !! जिनमें बसे थे अपने कुछ अपनों के !! अब न सपने रहे न अपने रहे !! हम तड़प रहें उसी आशियाँ में बिन अपनों के !! क्या कहा इश्क़ करते हो हमसे ?? अरे जाओ साहब हम छोटे लोग हैं !! अपने ही गमों में रोते लोग हैं !! हम वो नहीं,जिनसे आप मोहब्बत कर लें !! वो तो किस्मत के धनी होते लोग हैं !! क्या कहा आपने मजाक किया था ?? अरे साहब हम गरीबों का इश्क मजा ही तो है !! हमारा इश्क़ हमारी सबसे बड़ी सजा ही तो है !! जानते हैं हमें रुलाने में रजामंदी है आपकी !! पर आपकी रजा,हमारे लिए खुदा की रजा ही तो है !! क्या कहा अब दिल भर गया है हमसे  ?? अब क्या कहें हम आपसे आप हमारी मोहब्बत का फूल हैं !! दिल की बात मान कर हमने जो की थी आप वही भूल हैं !! दिल दिया था आपको और जान भी दे दी !! इसे सम्भाल के रखिये या मिटा दीजिये !! जो मर्जी आपकी,आपकी हर मर्जी हमें दिल से कु...

तेरे बिना..😢😢

Image
तेरे बिना एक पल जीना मुमकिन नहीं !! मेरी जिंदगी तेरे नाम से जुड़ी हो जैसे !! तेरे बिन एक साँस भी मुश्किल सी लगती है !! मेरी साँसे तेरी साँसों से जुड़ी हों जैसे !! तेरे बिन ये जहाँ सूना सा लगता है !! तेरे नजारे मेरी नजरों में बसे हों जैसे !! तेरे बिन लब आज कल ख़ामोश हो रहे हैं !! शब्द कोई सदियों से इनमें फंसे हों जैसे !! बिन तेरे अब जीने का मन नहीं करता !! जिंदगी तेरे नाम से इब्तिदा हो जैसे !! चली आओ अब तो जीवन के वीराने में !! मरने वाले की कोई आखिरी इल्तजा हो जैसे !! दिल तुम्हारे नाम से धड़कता है आज-कल !! इस धड़कन की तुम इबादत हो जैसे !! आज-कल सजदों में तुम्हारा ही नाम लेता हूँ !! तुम्हारा नाम लेना मेरी इबादत हो जैसे !!   जीना तेरे बिन मुमकिन नहीं,जीने की तुम आदत हो जैसे !!जीने की तुम आदत हो जैसे !! @Navdeep_writes

आज फिर नींद हमसे खफा हो गई

Image
करता रहा याद सारी रात उसको,थकान आँखों की हवा हो गई !! आज फिर नींद हमसे खफा हो गई,आज फिर नींद हमसे खफा हो गई !! वो तो न आई,पर रात भर उसकी यादें सताती रही !! उसके न आने से दिल मैं, बेचैनी बेपनाह हो गई !! आज फिर नींद हमसे खफा हो गई,आज फिर नींद हमसे खफा हो गई !! वो इश्क़ है, जुनूँ भी है, मोहब्बत,चाहत सब कुछ है वो !! मैं शायद उसका कुछ भी नहीं, पर वो मेरी अब जाँ हो गई !! आज फिर नींद हमसे खफा हो गई,आज फिर नींद हमसे खफा हो गई !! उनींदी आंखों में उसके सपने बहुत हैं, पर शायद उसके मुझसे भी खास अपने बहुत हैं !! मरते हुए भी रहा लबों पर नाम उसका ही,शायद मोहब्बत की इन्तेहाँ हो गई !! आज फिर नींद हमसे खफा हो गई,आज फिर नींद हमसे खफा हो गई !!

ये अजीब दिल..😢😢

Image
"ये दिल भी कितना अजीब होता है" कभी खुश होता है गैरों के मिलने से, कभी अपनों के दूर जाने पर रोता है !! कभी बुलाता है तुझे ही सपनों में, बस तुझे सपनों में देखने को सोता है !! ये दिल भी कितना अजीब होता है !! कभी अकेले में भी सजाता है महफिलें ये दिल !! कभी भरी महफ़िल में भी तन्हा होता है !! कभी करता है याद तुमको ये दिल, कभी चुपचाप अकेले में रोता है !! ये दिल भी कितना अजीब होता है !! कभी इश्क़ के समंदर में लगाता है गोते, कभी तन्हाई के गहरे सागर में खोता है !! कभी दिल सोचता है,भुला दे तुझको !! कभी दूर जाने के डर से बैचेन होता है !! ये दिल भी कितना अजीब होता है !! कभी आती है याद जो तेरी,रो लेता है अकेले में !! महफिलों में अक्सर ये दिल,खामोश होता है !! कभी सोचता हूँ, मैं इस शहर में अमीर हूँ सबसे !! कभी तेरे बिन ये दिल सबसे बड़ा फकीर होता है !! ये दिल भी कितना अजीब होता है !! हाँ दिल भी कितना अजीब होता है !! Navdeep_writes

बता नहीं सकते....💞💞

Image
तुझसे बात करना अच्छा लगता है !! तुझसे दूर जाने में डर सा लगता है !! नहीं पता तू मुझे अपना क्या मानता है !! मोहब्बत है तुझसे मेरा दिल जानता है !! पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !! तेरी यादों से सुबह की शुरुआत होती है !! सोने भी जाऊँ रात में तो तेरी यादें साथ होती हैं !! आज-कल हर घड़ी तू अपना सा लगता है !! तेरे बिन ये जहाँ इक झूठा सपना सा लगता है !! पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !! धूप में तेरा अहसास छाया कर देता है !! उदासियों में तेरा अहसास खुशियाँ भर देता है !! तू खुदा नहीं उससे भी बढ़कर है मेरे लिए !! तू मेरी मोहब्बत के गुनाहों को माफ कर देता है !! पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !! आज-कल एक दर्द रह-रह के उठता है !! कहीं तू छोड़ न जाए-सोच कर दिल डरता है !! मेरा मंदिर,मेरी मस्जिद,मेरा भगवान है तू !! जहाँ वालों के लिए होंगे खुदा बहुत !! मेरा तो पूरा जहान है तू !! पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !!

तेरे_संग..❤️❤️

Image
तेरे सँग चलूँ,मैं ताउम्र सनम !! तेरे कदमों से हमेशा,मिलाऊँ मैं कदम !! तेरी खुशियों को सदा के लिए सलामत कर दूँ !! चाहे उसके बाद निकल जाए मेरा दम !! चाहत है कि तुझे इस कदर प्यार करूँ मैं !! तेरे संग-संग जियूँ मैं-मरूँ मैं !! दुआ है जब तक रहूँ इस जहाँ मैं !! तेरी खुशियों को न होने दूँ कम !! मोहब्बत है तुझसे,जमाने को बताना चाहता हूँ !! तेरे दर्द को अपने दर्द में मिलाना चाहता हूँ !! जान भी दे दूँगा मैं तेरे लिए !! साथी बस चाहत न होने देना कम !! तेरे लिए जहाँ से टकरा जाऊँगा !! हर खुशी तेरे कदमों में लाऊँगा !! मोहब्बत की किश्ती किनारे भी लगेगी एक दिन !! चाहत तेरी इस दिल से न होगी कभी खतम !! तेरे संग चलूँ मैं ताउम्र सनम !! हाँ तेरे संग चलना है मुझे ताउम्र सनम !! Navdeep_writes

हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ..☺️☺️

Image
हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ ! किसी अनजान की चाहत में ढलने लगा हूँ !! ये जलन न थी मेरे जहन में कभी पहले !! जिस जलन में आज कल जलने लगा हूँ !! हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !! ये क्या हुआ मुझे,खुद खबर नहीं मुझको !! सोचता हूँ मेरी हालत की,शायद खबर हो तुझको !! आज-कल होश नहीं मुझे खुद ही मेरा !! दिन में सोता हूँ, रातों में जगने लगा हूँ !! हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !! कुछ बदल गया है शायद,पर समझ नहीं आता !! आज कल खयाल तेरा,मेरे दिल से नहीं जाता !! दिन भर बात करता हूँ तुझसे !! फिर भी तुझे याद करता हूँ !! इश्क़ की गलियों में शायद,चलने लगा हूँ !! हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !! हाँ हाँ मैं भी बदलने लगा हूँ !! Navdeep_writes

कभी जी चाहता है..❤️❤️

Image
कभी जी चाहता है.. मैं बन जाऊँ कंगन तेरा, मुझे पहन इठलाए तू,बलखाए तू !! कभी खनकाए मूझे अपने हाथों में !! कभी खनक सुन मेरी शर्माए तू !! कभी जी चाहता है.. मैं बन जाऊँ दर्पण तेरा, मुझे देख खुद को सँवारे तू, मुझे देख खुद को निखारे तू, मुझे देख के खुश हो जाये, मुझे देख शरमाये तू !! कभी जी चाहता है.. मैं बन जाऊँ राह तेरी !! मुझ पर चलती जाए तू !! तेरे मुलायम पैर पड़ते रहे मेरे बदन पर !! कोई काँटा भी ना आये तेरे पैरों तले !! जो काँटे तुझको छुएं वो समा जाएं मेरे बदन में !! कभी जी चाहता है मैं बन जाऊँ झुमका तेरा.. मुझे अपने कानों में सजाए तू !! लगा रहूँ तेरे गले से हमेशा !! कभी मुझको दूर न हटाए तू !! कभी जी चाहता है.. बहुत जी चाहता है !! Navdeep_writes

तेरा खयाल

Image
आज-कल बैठे बिठाये कहीं खो जाता हूँ मैं !! न हँसता हूँ और ना ही रो पाता हूँ मैं !! एक पल तो रहता हूँ मैं ख़ामोश सा !! अगले ही पल तेरे नाम को बुलाता हूँ मैं !! कुछ बदला है मुझमें पर खबर नहीं मुझको !! तू जान है मेरी ये खबर नहीं तुझको !! तेरे खयालों से वक़्त बेवक्त मुस्कुराता हूँ मैं !! आज-कल बैठे बिठाये कहीं खो जाता हूँ मैं !! हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !! किसी की अनजान चाहत में जलने लगा हूँ !! इन तन्हाइयों,इन वीरानियों में भी,तेरी आवाज को सुन पाता हूँ मैं !! आज-कल बैठे बिठाये कहीं खो जाता हूँ मैं !! सोचता हूँ कहीं तू मेरी मोहब्बत तो नहीं  !! जो सपनों में थी वही मूरत तो नहीं !! तेरे खयालों में अब रात-दिन बिताता हूँ मैं !! आज-कल बैठे बिठाये कहीं खो जाता हूँ मैं !! Navdeep_writes

मेरी जान है वो...❤️❤️❤️

Image
हाँ थोड़ी सी पगली है,थोड़ी सी नादान है वो !! पर सच कहूँ तो मेरी जान है वो !! वो थोड़ी सी गुस्सैल है, थोड़ी सी नटखट भी है !! पर दिल का अरमान है वो !! सच कहूँ तो मेरी जान है वो !! जिस दिन से नजर वो आई है, दिल पर अजीब सी बेखुमारी छाई है !! उसकी याद में ना जाने कितनी रातें, मैंने जाग के बिताई हैं !! फूलों सा है हँसना उसका,कलियों की मुस्कान है वो !! सच कहूँ तो मेरी जान है वो !! कभी लगती है मेरी जिंदगी सी वो मुझको !! कभी लगता है कोई सपना अंजान है वो !! थोड़ी-थोड़ी पगली सी,थोड़ी सी नादान है वो !! नफरत की इस दुनिया में, चाहत का अरमान है वो !! सच कहूँ तो मेरी जान है वो !! बिन उसके अब न जी सकूँगा मैं !! जाम-ए-जिंदगी अकेले न पी सकूँगा मैं !! पाना उसको मुश्किल ही सही, पर दिल में सिवा उसके कोई और नहीं !! चाहत के इस जहाँ में,मेरी इकलौती पहचान है वो !! सच कहूँ तो मेरी जान है वो !! हाँ मेरी जान है वो !! This_one_is_only_for_you_my_love_❤️❤️ Navdeep_writes

कैसे तुमको समझाऊँ मैं....😢😢

Image
तुम गलत समझ रही हो मुझको, कैसे तुमको समझाऊँ मैं !! काश मैं हनुमत बन जाऊँ, ये सीना चीर दिखाऊँ तुम्हें !! तुम हो जहाँ आवाज दो मुझको, तुम तक दौड़ा चला आऊँ मैं !! तुम गलत समझ रही हो मुझको, कैसे तुमको समजाऊँ मैं !! मैं भी एक इंसान हूँ साथी, दुनिया से अंजान हूँ साथी !! हाँ आज-कल तर बेरुखी से, बहुत अधिक परेशान हूँ साथी !! मैं इश्क़ मोहब्बत न माँगूँ, बस चाहूँ तेरा साथ ए साथी !! तेरा साथ जो मिल जाये, मीलों तक चलता जाऊँ मैं !! तुम गलत समझ रही हो मुझको, कैसे तुमको समझाऊँ मैं !! हाँ अलग हूँ मैं इन लोगों से, और अलग सोच में रखता हूँ !! वो बात मोहब्बत की करते, मैं दोस्ती के शौक रखता हूँ !! न कुछ माँगूँ दुनिया से फिर, तुम जैसा दोस्त जो पाऊँ मैं !! तुम गलत समझ रही हो मुझको, कैसे तुमको समझाऊँ मैं !! हाँ भूल हुई होगी मुझसे, कुछ गलत कहा होगा तुझसे !! तू यार मेरा,तू हमदम है, तुझ बिन अब कहाँ जाऊँ मैं !! कर माफ मुझे दे ए साथी, वरना घुट-घुट मर जाऊँ मैं !! तुम गलत समझ रही हो मुझको, कैसे तुमको समझाऊँ मैं !! नहीं जरूरत मुझको सोने चाँदी की, बस चाहत मुझको मेरे साकी की !! न ही चाहिए,मुझको कोई इश्क़ तेरा !!...

करो वादा जान...❤️❤️❤️

Image
करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !! जरूरी सा है अब साथ तुम्हारा, इसे तोड़ तो न जाओगे !! एक तुम्हारे नाम से ही चल रही हैं साँसें मेरी, मेरी साँसों को यूँ तड़पता छोड़ तो न जाओगे !! करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !! एक तुम ही तो मेरे अपने हो,इस जालिम जहाँन में !! तेरे बिना लगती है तन्हा जिंदगी और परेशान मैं !! जान,साँसे,दिल जो भी है,सब दे दिया तुमको, इस दिल को खिलौना समझ तोड़ तो न जाओगे !! करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !! मेरा मुझमें कुछ नहीं, जो भी है सब तेरा है !! तेरे संग उजली है जिंदगी,बिन तेरे सिर्फ अँधेरा है !! जुनून-ए-मोहब्बत की हद हो तुम, साँसों के चलने की जरूरत हो तुम !! इक तुम ही तो हो इस दिल में मेरे,मेरे दिल को कहीं निचोड़ तो न जाओगे !! करो वादा जान मुझको कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !! Navdeep_Writes

तेरा_इंतजार_रहता_है

Image
आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतजार रहता है !! इन आँखों में सदैव तेरे लिए प्यार रहता है !! दिल हमेशा तेरी चाहत में बेकरार रहता है !! जब तलक नजर तू न आए, कहाँ इस दिल को करार रहता है !! आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतज़ार रहता है !! न आए चैन, जब तलक नजर तू न आए !! तेरे बिन ये जहाँ अब मुझको न भाए !! जब से हुआ नशा तेरी नजरों का, कहाँ जाम भी अब असरदार रहता है !! आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतजार रहता है !! कभी तो खत्म ये इंतजार होगा !! कभी तो मुझे तेरा दीदार होगा !! मैं प्यार बहुत करता हूँ तुझसे !! कभी तो तुझे भी मुझसे प्यार होगा !! इसी आश में इश्क़ मेरा बरकरार रहता है !! आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतजार रहता है !! हाँ सिर्फ तेरा इंतजार रहता है !! #For_Someone_Special Navdeep_Writes

हाल-ए-दिल..💔💔

Image
तू बैठ तो सही कभी पास मेरे,हाल-ए-दिल सुनाऊँगा तुझे !! क्या-क्या मुझ पर बीती हैं,एक-एक बात बताऊँगा तुझे !! इस जहाँ के अलावा भी एक दुनिया है मेरी, कभी उसकी सैर कराऊँगा तुझे !! तेरे-मेरे सपनों के जो महल बने थे सपनों में,उन महलों में ले जाऊँगा तुझे !! तू बैठ तो सही कभी पास मेरे,हाल-ए-दिल सुनाऊँगा तुझे !! आज तू मुझसे दूर हो गया,ये दिल मेरा मजबूर हो गया !! जिसको समझा था जिंदगी मैंने,वो आईना ही चकनाचूर हो गया !! टूटे हुए उस आईने में,तेरी ही तस्वीर दिखाऊँगा तुझे !! बस एक बार मरने की इजाजत दे दे,फिर लौट के न कभी सताऊँगा तुझे !! तू बैठ तो सही कभी पास मेरे,हाल-ए-दिल सुनाऊँगा तुझे !! तू महलों की राजदुलारी,मैं टूटी झोंपड़ी का मालिक था !! तेरी चाँद सी चमकती अमीरी पर,मैं गरीबी की अँधेरी कालिख था !! माना कि किस्मत फूटी थी,और मेरी झोंपड़ी टूटी थी !! जो महल बनी तेरी यादों से,उसी टूटी झोंपड़ी में ले जाऊँगा तुझे !! तू बैठ तो सही कभी पास मेरे,हाल-ए-दिल सुनाऊँगा तुझे !! दर्द-ए-दिल सुनाऊँगा तुझे !!              Navdeep_Writes

हाँ वही हो तुम..❤️❤️❤️

Image
सदियों से जिसे ढूंढ रही थी मोहब्बत मेरी !! जिसके लिए बैचेन थी चाहत मेरी !! जो तस्वीर मेरे ख्वाबों में थी, जो सूरत इन प्यासी निगाहों में थी !! इस दिल की वो चाहत अनकही हो तुम !! हाँ शायद मेरी मोहब्बत वही हो तुम !! हाँ वही हो तुम !! जिसके लिए मैंने रातों की नींद खोई है !! इन्तेजार में जिसके ये आँखें सालों से न सोई हैं !! आँखों की नींद, दिल का सुकून हो तुम !! मेरी मोहब्बत,मेरा जुनून हो तुम !! हाँ मेरी आखिरी ख्वाहिश अनकही हो तुम !! हाँ शायद मेरी मोहब्बत वही हो तुम !! हाँ वही हो तुम !! आये हो तुम जबसे इस अंजुमन में !! चाहत के झरने बहने लगे हैं मन में !! मेरी रूह की चाहत,जख्मों की राहत हो तुम !! फिजूल है जहाँ पर जरूरत हो तुम !! मेरी नजर में गलत है जहाँ सारा,गलत जहाँ में भी सही हो तुम !! हाँ शायद मेरी मोहब्बत वही हो तुम !! हाँ वही हो तुम !!                     NAVDEEP_WRITES    

मेरे_अनुभव

Image
आदतें गलत हो सकती हैं! मग़र ग़लत इंसान मैं हरगिज़ नहीं!! अभिव्यक्ति गलत हो सकती है! मग़र मेरे विचार गलत हरगिज़ नहीं!! निर्णय गलत हो सकते हैं! मग़र मेरा मक़सद गलत हरगिज़ नहीं!! नज़र ग़लत हो सकती है! मग़र मेरा नजरिया गलत हरगिज़ नहीं!! व्यक्ति गलत हो सकता हुँ! मग़र मेरा मेरा व्यक्तित्व ग़लत हरगिज़ नहीं!! कदम गलत हो सकते हैं मग़र मेरे रास्ते गलत हरगिज़ नहीं!! मेरी सलाह गलत हो सकती है! मग़र मेरा साथ ग़लत हरगिज़ नहीं!! नियम गलत हो सकते हैं! मग़र मेरे उशूल ग़लत हरगिज़ नहीं!! मेरा सफ़र गलत हो सकता है! मग़र मेरे हमराह गलत हरगिज़ नहीं!! हिम्मत छोटी हो सकती है! मग़र मेरा हौशला छोटा हरगिज़ नहीं!! .✍️क़लमकार - haiरी Harendra Singh

वाह रे मोहब्बत...😢😢

Image
वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !! तेरे दिए दर्द और तेरी ही दवाइयाँ !! क्या मिलता है किसी को मोहब्बत करके, दर्द,तबाही,अकेलापन और तनहाइयाँ !! वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाईयाँ !! अब से मैं भी मोहब्बत नहीं करूँगा !! कम से कम किसी की याद में यूँ तिल-तिल न मरूँगा !! बन जाऊँगा फिर से मम्मी का राजा बेटा, पापा के दिल पर फिर से राज करूँगा !! न होंगी अब मेरे दोस्तों से लड़ाइयाँ !! वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाईयाँ !! मोहब्बत है धोखा ये सबको बता दूँगा मैं !! लिखूँगा तेरा नाम और लिख कर जला दूँगा मैं !! न होगा जिक्र तेरा,न तेरी फिकर होगी !! अब तो वीराने में जिंदगी बसर होगी !! साथ हैं यार मेरे,साथ हैं बोतल भी !! शराब से होंगी सभी गमों की दवाइयाँ !! वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !! वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !!                           NAVDEEP_WRITES

काश मोहब्बत न होती

Image
 काश इस जहाँ में मोहब्बत न होती !😢😢 मुझे यूँ छुप छुप के रोने की जरूरत न होती !! जो इस इस दिल में तेरी चाहत न होती !! भले मर जाता ये दिल तन्हाइयों में !! मरने के लिए किसी जहर की जरूरत न होती !! काश इस जहाँ में मोहब्बत न होती !! न लगते दिल में गमों के मेले,  दिलों के बाजार में भी यूँ रौनक न होती !! न होता फिर कोई मेरी तरह बर्बाद यहाँ, फिर किसी आशिक की मैय्यत न होती !! न होता कोई राँझा बर्बाद यहाँ, कोई हीर भी दिन- रात न रोती !! काश इस जहाँ में मोहब्बत न होती !! न आती याद किसी को मोहब्बत अपनी !! शराब के सहारे की भी जरूरत न होती !! न मुड़ते मेरे कदम तेरी गली में कभी,  तेरे द्वार पर भी कोई दस्तक न होती !! न होता यूँ बर्बाद हर आशिक़, कोई माँ अपने बेटे न खोती !! काश इस जहाँ में मोहब्बत न होती !! काश इस जहाँ में मोहब्बत न होती !!                       Navdeep_writes