तेरा_इंतजार_रहता_है
इन आँखों में सदैव तेरे लिए प्यार रहता है !!
दिल हमेशा तेरी चाहत में बेकरार रहता है !!
जब तलक नजर तू न आए,
कहाँ इस दिल को करार रहता है !!
आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतज़ार रहता है !!
न आए चैन, जब तलक नजर तू न आए !!
तेरे बिन ये जहाँ अब मुझको न भाए !!
जब से हुआ नशा तेरी नजरों का,
कहाँ जाम भी अब असरदार रहता है !!
आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतजार रहता है !!
कभी तो खत्म ये इंतजार होगा !!
कभी तो मुझे तेरा दीदार होगा !!
मैं प्यार बहुत करता हूँ तुझसे !!
कभी तो तुझे भी मुझसे प्यार होगा !!
इसी आश में इश्क़ मेरा बरकरार रहता है !!
आज कल हर घड़ी मुझे तेरा इंतजार रहता है !!
हाँ सिर्फ तेरा इंतजार रहता है !!
#For_Someone_Special
Navdeep_Writes
Comments