वाह रे मोहब्बत...😢😢

वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !!
तेरे दिए दर्द और तेरी ही दवाइयाँ !!
क्या मिलता है किसी को मोहब्बत करके,
दर्द,तबाही,अकेलापन और तनहाइयाँ !!
वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाईयाँ !!

अब से मैं भी मोहब्बत नहीं करूँगा !!
कम से कम किसी की याद में यूँ तिल-तिल न मरूँगा !!
बन जाऊँगा फिर से मम्मी का राजा बेटा,
पापा के दिल पर फिर से राज करूँगा !!
न होंगी अब मेरे दोस्तों से लड़ाइयाँ !!
वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाईयाँ !!

मोहब्बत है धोखा ये सबको बता दूँगा मैं !!
लिखूँगा तेरा नाम और लिख कर जला दूँगा मैं !!
न होगा जिक्र तेरा,न तेरी फिकर होगी !!
अब तो वीराने में जिंदगी बसर होगी !!
साथ हैं यार मेरे,साथ हैं बोतल भी !!
शराब से होंगी सभी गमों की दवाइयाँ !!
वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !!
वाह रे मोहब्बत तेरी रुसवाइयाँ !!
     
                    NAVDEEP_WRITES

Comments

Popular posts from this blog

मेरी मोहब्बत

हम लड़के...😢😢