तेरे_संग..❤️❤️
तेरे सँग चलूँ,मैं ताउम्र सनम !!
तेरे कदमों से हमेशा,मिलाऊँ मैं कदम !!
तेरी खुशियों को सदा के लिए सलामत कर दूँ !!
चाहे उसके बाद निकल जाए मेरा दम !!
चाहत है कि तुझे इस कदर प्यार करूँ मैं !!
तेरे संग-संग जियूँ मैं-मरूँ मैं !!
दुआ है जब तक रहूँ इस जहाँ मैं !!
तेरी खुशियों को न होने दूँ कम !!
मोहब्बत है तुझसे,जमाने को बताना चाहता हूँ !!
तेरे दर्द को अपने दर्द में मिलाना चाहता हूँ !!
जान भी दे दूँगा मैं तेरे लिए !!
साथी बस चाहत न होने देना कम !!
तेरे लिए जहाँ से टकरा जाऊँगा !!
हर खुशी तेरे कदमों में लाऊँगा !!
मोहब्बत की किश्ती किनारे भी लगेगी एक दिन !!
चाहत तेरी इस दिल से न होगी कभी खतम !!
तेरे संग चलूँ मैं ताउम्र सनम !!
हाँ तेरे संग चलना है मुझे ताउम्र सनम !!
Navdeep_writes
Comments