मेरी जान है वो...❤️❤️❤️
हाँ थोड़ी सी पगली है,थोड़ी सी नादान है वो !!
पर सच कहूँ तो मेरी जान है वो !!
वो थोड़ी सी गुस्सैल है,
थोड़ी सी नटखट भी है !!
पर दिल का अरमान है वो !!
सच कहूँ तो मेरी जान है वो !!
जिस दिन से नजर वो आई है,
दिल पर अजीब सी बेखुमारी छाई है !!
उसकी याद में ना जाने कितनी रातें,
मैंने जाग के बिताई हैं !!
फूलों सा है हँसना उसका,कलियों की मुस्कान है वो !!
सच कहूँ तो मेरी जान है वो !!
कभी लगती है मेरी जिंदगी सी वो मुझको !!
कभी लगता है कोई सपना अंजान है वो !!
थोड़ी-थोड़ी पगली सी,थोड़ी सी नादान है वो !!
नफरत की इस दुनिया में, चाहत का अरमान है वो !!
सच कहूँ तो मेरी जान है वो !!
बिन उसके अब न जी सकूँगा मैं !!
जाम-ए-जिंदगी अकेले न पी सकूँगा मैं !!
पाना उसको मुश्किल ही सही,
पर दिल में सिवा उसके कोई और नहीं !!
चाहत के इस जहाँ में,मेरी इकलौती पहचान है वो !!
सच कहूँ तो मेरी जान है वो !!
हाँ मेरी जान है वो !!
This_one_is_only_for_you_my_love_❤️❤️
Navdeep_writes
Comments