मैं उसे याद नहीं करता
आज-कल हर पल मैं उससे बात नहीं करता !!
उसे लगता है कि मैं उसे याद नहीं करता !!
उसकी यादों में मेरा हर पल है गुजरता !!
और उसे लगता है कि मैं उसे याद नहीं करता !!
हाँ अब पहले की तरह हर पल मैसेज नहीं करता हूँ !!
न पहले की तरह हर बात शेयर करता हूँ !!
पर क्या इसमें सिर्फ मेरी खता है ??
मैं भी इंसान हूँ, दर्द महसूस करता हूँ !!
उसकी यादों के दिये दर्द से पल-पल हूँ मरता !!
और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !!
अब हमारी मंजिलें अलग सी लगने लगी हैं !!
मुझसे नींद का बहाना कर,वो रातों में जगने लगी है !!
हाँ देखता हूँ उसको किसी के इन्तजार में पल-पल !!
पर आज भी उसके एक मैसेज का इन्तजार हूँ करता !!
और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !!
कसम-ए-मोहब्बत खाई है मैंने,मरते दम तक निभाऊंगा !!
बेशक तुम भूल जाना मुझको,मैं तुम्हें न भूल पाउँगा !!
उसकी यादों के भँवर में हर रोज हूँ उठता-गिरता !!
और उसे लगता है मैं उसे याद नहीं करता !!
हाँ उसे लगता है मैं उसे प्यार नहीं करता !!
#Navdeep_writes
Comments