बता नहीं सकते....💞💞

तुझसे बात करना अच्छा लगता है !!
तुझसे दूर जाने में डर सा लगता है !!
नहीं पता तू मुझे अपना क्या मानता है !!
मोहब्बत है तुझसे मेरा दिल जानता है !!
पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !!

तेरी यादों से सुबह की शुरुआत होती है !!
सोने भी जाऊँ रात में तो तेरी यादें साथ होती हैं !!
आज-कल हर घड़ी तू अपना सा लगता है !!
तेरे बिन ये जहाँ इक झूठा सपना सा लगता है !!
पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !!

धूप में तेरा अहसास छाया कर देता है !!
उदासियों में तेरा अहसास खुशियाँ भर देता है !!
तू खुदा नहीं उससे भी बढ़कर है मेरे लिए !!
तू मेरी मोहब्बत के गुनाहों को माफ कर देता है !!
पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !!

आज-कल एक दर्द रह-रह के उठता है !!
कहीं तू छोड़ न जाए-सोच कर दिल डरता है !!
मेरा मंदिर,मेरी मस्जिद,मेरा भगवान है तू !!
जहाँ वालों के लिए होंगे खुदा बहुत !!
मेरा तो पूरा जहान है तू !!
पर बता नहीं सकते-जता नहीं सकते !!



Comments

Popular posts from this blog

मेरी मोहब्बत

हम लड़के...😢😢

वाह रे मोहब्बत...😢😢