मेरे_अनुभव

आदतें गलत हो सकती हैं!
मग़र ग़लत इंसान मैं हरगिज़ नहीं!!

अभिव्यक्ति गलत हो सकती है!
मग़र मेरे विचार गलत हरगिज़ नहीं!!

निर्णय गलत हो सकते हैं!
मग़र मेरा मक़सद गलत हरगिज़ नहीं!!

नज़र ग़लत हो सकती है!
मग़र मेरा नजरिया गलत हरगिज़ नहीं!!

व्यक्ति गलत हो सकता हुँ!
मग़र मेरा मेरा व्यक्तित्व ग़लत हरगिज़ नहीं!!

कदम गलत हो सकते हैं
मग़र मेरे रास्ते गलत हरगिज़ नहीं!!

मेरी सलाह गलत हो सकती है!
मग़र मेरा साथ ग़लत हरगिज़ नहीं!!

नियम गलत हो सकते हैं!
मग़र मेरे उशूल ग़लत हरगिज़ नहीं!!

मेरा सफ़र गलत हो सकता है!
मग़र मेरे हमराह गलत हरगिज़ नहीं!!

हिम्मत छोटी हो सकती है!
मग़र मेरा हौशला छोटा हरगिज़ नहीं!!

.✍️क़लमकार - haiरी Harendra Singh

Comments

Popular posts from this blog

मेरी मोहब्बत

हम लड़के...😢😢

वाह रे मोहब्बत...😢😢