मेरे पापा..❤️❤️❤️
माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !!
जब-जब कदम थके मेरे,मेरे कदमों को संभाला है !!
न थके कभी,न रुके कभी हर मुश्किल को हल कर डाला है !!
माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !!
संघर्ष पथ पर चलते हैं,चलते हैं वे रात दिन !!
अपने पाँव के छालों को भी कभी न बताया उन्होंने गिन !!
उनके पावन चरणों में ही,मेरा हर उजियाला है !!
माँ ने जन्म दिया मुझको,पर पिता ने मुझको पाला है !!
मेरी खुशियों की खातिर, खुद की इच्छाओं को मार दिया !!
जो कोई न दे सके जग में उतना मुझको प्यार दिया !!
उनके आशीर्वाद ने ही,मेरी राह के काँटो को फूल कर डाला है !!
माँ ने मुझको जन्म दिया,पर पिता ने मुझको पाला है !!
फ़टे कपड़े खुद पहनते हैं,पर मुझे नए दिलवाते हैं !!
मेरे फ़टे-पुराने जूतों को खुशी से पहन जाते हैं !!
कहे नवदीप पिता श्रेष्ठ जग में,उनसे बढ़कर न कोई मन्दिर-मस्जिद और शिवाला है !!
माँ ने मुझको जन्म दिया,पर पिता ने मुझको पाला है !
#संसार_के_हर_पिता_के_संघर्ष_को_समर्पित
#Navdeep_writes
Comments