तेरे बिना..😢😢
तेरे बिना एक पल जीना मुमकिन नहीं !!
मेरी जिंदगी तेरे नाम से जुड़ी हो जैसे !!
तेरे बिन एक साँस भी मुश्किल सी लगती है !!
मेरी साँसे तेरी साँसों से जुड़ी हों जैसे !!
तेरे बिन ये जहाँ सूना सा लगता है !!
तेरे नजारे मेरी नजरों में बसे हों जैसे !!
तेरे बिन लब आज कल ख़ामोश हो रहे हैं !!
शब्द कोई सदियों से इनमें फंसे हों जैसे !!
बिन तेरे अब जीने का मन नहीं करता !!
जिंदगी तेरे नाम से इब्तिदा हो जैसे !!
चली आओ अब तो जीवन के वीराने में !!
मरने वाले की कोई आखिरी इल्तजा हो जैसे !!
दिल तुम्हारे नाम से धड़कता है आज-कल !!
इस धड़कन की तुम इबादत हो जैसे !!
आज-कल सजदों में तुम्हारा ही नाम लेता हूँ !!
तुम्हारा नाम लेना मेरी इबादत हो जैसे !!
जीना तेरे बिन मुमकिन नहीं,जीने की तुम आदत हो जैसे !!जीने की तुम आदत हो जैसे !!
@Navdeep_writes
Comments