अंतिम आश..😢😢
न टूटे कभी जो किसी शोर से ऐसी नींद में सो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपने में खो जाऊँ !!
न अपना हो,न हो बेगाना,सबसे दूर मैं हो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !!
न रुला सके,न जगा सके कोई मुझको,कुछ ऐसा अब मैं हो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !!
न दिखे कोई चेहरा, न आवाज सुनाई दे,ऐसा बेखबर मैं हो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !!
न मोह रहे मुझे अपनों का,ऐसा निर्मोही हो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !!
न टीस उठे,न दर्द उठे, ऐसा बेदर्दी हो जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मीठे सपनों में खो जाऊँ !!
एक अंतिम आश है ये मेरी,कि सबको खुशी मैं कर जाऊँ !!
दुनिया के भ्रमजाल को छोड़ मौत के सपनों में खो जाऊँ !!
Comments