करो वादा जान...❤️❤️❤️

करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !!
जरूरी सा है अब साथ तुम्हारा, इसे तोड़ तो न जाओगे !!
एक तुम्हारे नाम से ही चल रही हैं साँसें मेरी,
मेरी साँसों को यूँ तड़पता छोड़ तो न जाओगे !!
करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !!

एक तुम ही तो मेरे अपने हो,इस जालिम जहाँन में !!
तेरे बिना लगती है तन्हा जिंदगी और परेशान मैं !!
जान,साँसे,दिल जो भी है,सब दे दिया तुमको,
इस दिल को खिलौना समझ तोड़ तो न जाओगे !!
करो वादा जान मुझको,कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !!

मेरा मुझमें कुछ नहीं, जो भी है सब तेरा है !!
तेरे संग उजली है जिंदगी,बिन तेरे सिर्फ अँधेरा है !!
जुनून-ए-मोहब्बत की हद हो तुम,
साँसों के चलने की जरूरत हो तुम !!
इक तुम ही तो हो इस दिल में मेरे,मेरे दिल को कहीं निचोड़ तो न जाओगे !!
करो वादा जान मुझको कहीं तुम छोड़ तो न जाओगे !!
Navdeep_Writes

Comments

Aroshi mourya said…
Kya khob likha h 👌👌
Aroshi mourya said…
Kya khob kha h 👌👌😍😍

Popular posts from this blog

मेरी मोहब्बत

हम लड़के...😢😢

वाह रे मोहब्बत...😢😢