हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ..☺️☺️

हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !
किसी अनजान की चाहत में ढलने लगा हूँ !!
ये जलन न थी मेरे जहन में कभी पहले !!
जिस जलन में आज कल जलने लगा हूँ !!
हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !!

ये क्या हुआ मुझे,खुद खबर नहीं मुझको !!
सोचता हूँ मेरी हालत की,शायद खबर हो तुझको !!
आज-कल होश नहीं मुझे खुद ही मेरा !!
दिन में सोता हूँ, रातों में जगने लगा हूँ !!
हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !!

कुछ बदल गया है शायद,पर समझ नहीं आता !!
आज कल खयाल तेरा,मेरे दिल से नहीं जाता !!
दिन भर बात करता हूँ तुझसे !!
फिर भी तुझे याद करता हूँ !!
इश्क़ की गलियों में शायद,चलने लगा हूँ !!
हाँ अब मैं भी बदलने लगा हूँ !!
हाँ हाँ मैं भी बदलने लगा हूँ !!

Navdeep_writes

Comments

Popular posts from this blog

मेरी मोहब्बत

हम लड़के...😢😢

वाह रे मोहब्बत...😢😢